फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का फैसला आज बेचैनी में बीती रात

Sat, 31 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के बाद मतगणना के लिए 17 ब्लाक के गणना स्थलों पर 163 न्याय पंचायतों के लिए 326 टेबल बनाए गए हैं।
विज्ञापन



जरा भी गड़बड़ी न हो पाए, इसके लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि हर गतिविधि को कैद करेंगे। साथ ही मतगणना स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। कुल 1433 पदों के लिए 10243 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।


अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज पर शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शरद  कुमार सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया  कि मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएससी के  जवान तैनात रहेंगे।  बताया कि जीत के बाद कोई भी विजय जुलूस नहीं  निकालेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही भीड़ मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर रहेगी। कोई भी एजेंट मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले जाएगा और धुम्रपान वर्जित  रहेगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी और हिंदी अक्षर के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें