बीते शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा स्थित कैनरा बैंक के सामने ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटी के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामले में सेक्रेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस पर कर्मचारियों ने सोमवार को विकास भवन पर धरना दिया। तत्पश्चात सीडीओ के बालाजी को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता बलवंत कुमार िसंह ने कहा कि दुबहर के ग्राम विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश सिन्हा के साथ ग्राम प्रधान दुबहर व उनके साथियों ने मारपीट की थी।
आरोपी प्रधान को आज तक गिरफ्तारी नहीं की गई। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में अध्यक्ष राघवेंद्र सिन्हा ने कहा कि यदि आरोपी प्रधान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया तो दुबहर ब्लाक के कर्मचारियों के साथ विकास भवन के समस्त कर्मचारी सात अगस्त से कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करने के बाध्य होंगे। उन्होंने आरोपी प्रधान को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।