फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 17.50 करोड़ के पुल का एप्रोच मार्ग धंसा

विज्ञापन
चितबड़ागांव को पक्का कोट मार्ग से जोड़ने वाली धंसी एप्रोच मार्ग।संवाद
विज्ञापन
चितबड़ागांव (बलिया)। चितबड़ागांव को पक्का कोट मार्ग से जोड़ने के लिए ठोस नदी पर करीब 17.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुल एवं एप्रोच मार्ग पहली ही बरसात में धंस गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए इस महत्वपूर्ण पुल से आवागमन को सुगम बनाने की उम्मीद थी, लेकिन पहली बरसात ने ही निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी।
एप्रोच मार्ग के धंसने से सड़क की सतह पर गड्ढा और असमानता उत्पन्न हो गई है, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि 17.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार परियोजना में यदि पहली बरसात में ही एप्रोच मार्ग धंसने लगे तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आखिर इतनी बड़ी लागत से बने पुल के एप्रोच में ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई, इसकी जांच जरूरी है। नागरिकों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर एप्रोच मार्ग के धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराने, निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पहली बरसात में ही धंसा एप्रोच मार्ग इस पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
एसडीएम सदर गोपेश कुमार तिवारी ने कहा कि पुल की मरम्मत कराने के लिए सेतु निगम को पत्र लिखा जा रहा है। उसे जल्द से दुरूस्त कराया जाएगा। साथ ही तकनीकी रूप से गड़बड़ी की जांच भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें