फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए नाराज लोग उतरे सड़क पर

Wed, 10 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार-हल्दी मार्ग की खस्ता हालत पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। एनएच-31 पर हल्दी पुलिस बूथ के पास करीब घंटे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया। कहा कि अब गुहार बहुत हो चुकी।
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत के लिए अब आरपार की लड़ाई होगी। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटे भर बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को 15 दिनों में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने। साथ ही चेतावनी दी कि प्रशासन मांग पूरी नहीं करता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दर्जनों गांवों के नाराज सैकड़ों लोग समाजसेवी निलकू भाई रोशन के नेतृत्व में हल्दी पुलिस बूथ पर जुटे थे। पहले से तय कार्यक्रम के तहत सुबह से ही लोग जुटने लगे। चट्टी पर प्रदर्शन के दौरान रोशन ने कहा कि सहतवार-हल्दी मार्ग दो साल से जर्जर है। इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था दर्जनों लोग सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। खासकर परेशानी रात में होती है। सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर दर्जनों बार ग्रामीणों ने आवाज उठाया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चक्काजाम करने वाले लोगों ने जमकर शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।

सुबह 10 बजे से जाम 11 बजे तक चला। इस बीच जाम स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। तीखी धूप में बच्चे और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बच्चालाल मौर्या, सीओ सुरेश चंद्र रावत, थानाध्यक्ष हल्दी अरुण कुमार दूबे ने 15 दिन के अंदर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें