कस्बे के रहने वालों में बंदरों का खौफ है। आए दिन ये किसी न किसी को काट रहे हैं लेकिन अस्पताल में इसके लिए व्यवस्था ना के बराबर नजर आ रही है। आलम ये है कि जब इनके काटने का इलाज करवाने लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं उन्हें निराश होना पड़ रहा है और इन्हें इंजेक्शन नहीं मिल रहा लिहाजा विरोध प्रकट कर रहे हैं।
कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। बृहस्पतिवार सुबह बंदर ने तीन व्यक्तियों को काटकर घायल कर दिया। अक्ष सिंह (12) आंगन में बैठे थे। बंदर ने उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर बंदर भाग गया। औबगल के राजू सिंह (35) व रुद्र प्रताप (15) को भी काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
न्यू पीएचसी सुखपुरा पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने जब पीड़ित पहुंचे तो चिकित्सक डॉ. जी प्रसाद ने कहा कि यह मैं नहीं देखता हूं फार्मासिस्ट देखते हैं। फार्मासिस्ट पवन राय ने कहा कि इंजेक्शन तो है, लेकिन लगाने वाला कोई नहीं है। अगली बार से लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इस स्थिति में इस भीषण गर्मी और तेज धूप में पीड़ितों को यहां से 7 किलोमीटर दूर पीएचसी बेरुआरबारी जाना पड़ा।