फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस का गोदाम जलकर हुआ राख

Fri, 01 Apr 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पंचायत के मिशनरोड स्थित जुगनू हॉस्पीटल के पास एक टेंट के गोदाम में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। नगरवासियों तथा अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया था। उधर टेंट संचालक का का आरोप है कि रंजिशन उनके गोदाम में आग लगाई है।
विज्ञापन



नगर पालिका अंतर्गत मिशनरोड निवासी मो. कासिम राजधानी टेंट हाउस के नाम से  कारोबार करते हैं। इनका गोदाम मिशनरोड स्थित जुगनू हॉस्पीटल के पास स्थित है। टेंट हाउस के मजदूर देर रात तक कार्य कर अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच शुक्रवार की सुबह आग की लपटें गोदाम से उठने लगी। जिसकी सूचना आस-पास के लोगों ने टेंट संचालक तथा अग्निशमन केंद्र को दी।

सूचना मिलते ही टेंट संचालक गोदाम पर पहुंचा, जहां देखा कि गोदाम में रखा लाखों का सामान धूं-धूं कर जल रहा है। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों तथा मुहल्लेवासियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अथक प्रयास किया। लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर गोदाम में रखे हजारों कुर्सियां, गद्दे, तोसक, चारपाई, सोफा, मैट, टेंट के कपड़े समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अंत में फायर अग्निशमन कर्मी तथा मुहल्लेवासियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वही टेंट संचालक मो. कासिम का आरोप है कि किसी ने द्वेषवश मेरे गोदाम में आग लगा दिया है। जिसके कारण मेरा पूरा टेंट का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें