फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, तीन दिन पहले हुआ था गायब

Tue, 25 Nov 2025 06:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: टेंट कारोबारी का शव बाइक से बंधा हुआ नदी में मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या करके शव छिपाने के लिए बाइक से बांधकर नदी में फेंका गया है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर नदी घाट पर मंगलवार को तीन दिन से गायब टेंट कारोबारी अजीत सिंह का शव बाइक से बंधा हुआ नदी में मिला। इसकी खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की सहायता से नदी से शव व बाइक को बाहर निकाला। परिजनों ने दो दिन पूर्व थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने निरूपुर के पास एनएच-31 जाम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष आरपी सिंह के समझाने के बाद जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
परसिया गांव निवासी अजीत सिंह (40) लंबे समय से टेंट का कारोबार करते थे। शनिवार को मझौवा गांव में टेंट लगाने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तो बंद आ रहा था। काफी खोजबीन के बावजूद न मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिर्पोट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने मझौवा निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की इसके बाद उसके निशानदेही पर गंगापुर घाट के नदी से बाइक से बंधा हुआ अजीत सिंह का शव बरामद किया। 
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने के लिए बाइक से बांधकर नदी में डालने का आरोप लगाया। पुलिस उक्त व्यक्ति से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। मौत की खबर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अजीत सिंह को उसी की मोटरसाइकिल में बांधकर नदी में डाला गया था। घटना के खुलासे के लिए टीम काम रही है। जल्द ही खुलासा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 395 जोड़ों ने लिए फेरे, पांच मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें