फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टेंट व लाइट का पैसा मांगने पर टेंट कारोबारी पर चाकू से हमला

विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल एजाजुल हक।
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर रात टेंट का पैसा मांगने गए एजाजुल हक और शंभू सिंह के बीच चाकूबाजी हो गई। एजाजुल हक (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पिता मुख्तार की तहरीर पर पुलिस ने शंभू सिंह, धुरान सिंह, प्रिंस सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


त्रिकालपुर निवासी एजाजुल हक टेंट और लाइट लगाने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले शंभू सिंह के दरवाजे पर किसी कार्यक्रम में टेंट और लाइटें लगाई थीं। इसके भुगतान की कई दिनों से एजाजुल हक मांग कर रहे थे। रविवार की रात को पैसा मांगने के लिए शंभू सिंह के दरवाजे पर पहुंचे थे लेकिन कहासुनी व हाथापाई हो गई। किसी ने एजाजुल हक पर चाकू से हमला कर दिया। एजाजुल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया की घायल के पिता मुख्तार की तहरीर पर शंभू सिंह सहित पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें