चमन सिंह बाग रोड में मसाला फैक्ट्री के गोदाम से मसाले का नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली के मद्देनजर शहर और सिकंदरपुर कसबा में दो स्थानों पर छापेमारी कर मसालों के सैंपल भरे। इस दौरान चमन सिंह बाग रोड स्थित एक मसाला फैक्ट्री से दस क्विंटल हल्दी सीज किया। सभी के नमूने सील कर जांच के लिए भेज दिए गए है। उधर, छापेमारी से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार तो छापेमारी की खबर मिलते ही शटर गिरा कर भाग खड़े हुए।
नगर के गुदरी बाजार स्थित मे. इस्लाम ट्रेडर्स की दुकान से धनिया पावडर, ख्वाहिस गरम मसाला, साबूत हल्दी, हल्दी पावडर खुला का सैंपल लिया गया। इसके बाद गुदरी बाजार स्थित वजीर मुहम्मद के प्रतिष्ठान से धारा रिफाइंड सोयाबीन आयल का नमूना लिया गया। जबकि सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहा स्थित आनंद मिष्ठान भंडार, संतोष यादव के मिठाई की दूकान से खोवा का नमूना लिया गया।
जबकि आनंदी स्वीट्स हाउस सिकंदरपु से बर्फी तथा खड़सरा स्थित उमाशंकर शर्मा की दूकान से रंगीन नमकीन का चूरी नमूना लिया गया। सिकंदरपुर बहेरी स्थित सुभाष की दूकान पर खुला बेचते हुए 15 किलो इमरती नष्ट कराया गया। इस मौके पर जिला अभिहीत अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, नरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश यादव, विपिन कुमार गिरी तथा संतोष कुमार आदि रहे।