फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए अस्थायी चिह्नांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी देने की तैयारी जारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस के हैदरिया से भरौली होते हुए बिहार के बक्सर तक कुल 17 किलोमीटर फोर लेन लिंक हाइवे की डीपीआर तैयार हो चुका है और ये मंजूर होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। यह फोर लेन लिंक एनएच 31 से अलग होगा। इसके लिए एक एजेंसी की ओर से जमीनों के अस्थाई चिह्नांकन का कार्य शुरू किया गया है। हालांकि अभी बिहार जाने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन

यूपी-बिहार को फोर लेन से जोड़ने को लेकर कार्य तेजी पर है। इसके लिए जिले के भरौली व बिहार के बक्सर के बीच गंगा में नया पुल निर्माण का कार्य जारी है। पुल पर आवागमन के लिए के लिए अप्रोच का कार्य भी चल रहा है। एनएचएआई बक्सर के अधिकारियों की मानें तो दिसंबर 2022 में पुल के साथ ही फोरलेन की सड़क चालू हो जाएगी। बताया जाता है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का फोर लेन लिंक रोड भरौली होते हुए बिहार को जाएगी। इसका डीपीआर बनाने का काम एनएचएआई ने कार्यदायी एजेंसी को सौंपा था जो पूरा हो चुका है। अधिकारियों की मानें तो पूर्वांचल एक्सप्रेस के हैदरिया से भरौली 15 किमी और भरौली से बक्सर दो किलोमीटर की दूरी में फोरलेन का लिंक रोड बनाया जाना है। इसके लिए अस्थाई चिह्नांकन का कार्य कार्यदायी एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। इस 15 किलोमीटर की दूरी में करीब 700 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित किया जाना है। फिलहाल यह चिह्नांकन भरौली से कोटवां नारायनपुर के बीच हो रहा है। यह फोरलेन लिंक रोड एनएच 31 से करीब 800 मीटर की दूूरी पर एनएच के समानांतर किया जा रहा है। हालांकि डीपीआर मंजूर होने के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट होगी।
भरौली चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने का भी है प्रस्ताव
बलिया। बताया जाता है कि भरौली चौराहा होकर गुजर रही एनएच 31 को क्रॉस करने के लिए फ्लाई ओवर बनाने का भी प्रस्ताव है। एनएचएआई बक्सर के अधिकारियों की मानें तो नया पुल का निर्माण पूरा होने व पुराने पुल के मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फोरलेन के लिए भरौली चौराहे के पास फ्लाई ओवर बनेगा ताकि फोरलेन मार्ग में कोई अवरुद्ध न हो। हालांकि इस योजना में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

बक्सर से हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक फोरलेन लिंक रोड बनना है। इसके लिए कार्य जारी है और गंगा पर नए पुल का निर्माण भी हो रहा है। पुराने पुल को मरम्मत कर चालू कराया जाना है। लिंक रोड का डीपीआर बन चुका है।
विज्ञापन

- आरके तिवारी, अभियंता एनएचएआई, बक्सर, बिहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें