फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने राजस्वकर्मियों समेत कई खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कूटरचित व फर्जी तरीके से अभिलेखों में हेराफेरी के मामले में बैरिया थाना में दो नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैरिया तहसील में कार्य कर चुके तत्कालीन तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बैरिया थाना पहुंचकर फर्जी तरीक़े से नामान्तरण के मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

बैरिया तहसीलदार कोर्ट में बैरिया मौजे के आराजी नंबर 1265 के नामान्तरण के लिए मुकदमा दाखिल किया गया था। मामले में तत्कालीन पूर्व तहसीलदार का आरोप है कि पत्रावली को उनके फर्जी हस्ताक्षर से नामांतरण करा लिया गया। इसकी सूचना के बाद उन्होंने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी बैरिया को दी।उन्होंने तहरीर में लिखा है कि नायब तहसीलदार के कोर्ट में काम करने वाले राजस्व निरीक्षक बशिष्ठ प्रसाद, मुंशी विजय व अन्य जो भी इससे लाभन्वित हुए हैं उन सभी पर प्राथिमिकी दर्ज की जाए। प्रकरण में जिलाधिकारी बलिया ने बीते चार अगस्त को एक आदेश में दोषियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें