फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुआवजे और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए तहसील का घेराव

विज्ञापन
मोंथा चक्रवात में किसानों के फसलों का हुए नुकसान के मुआवजा देने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील प
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। पूर्व जिपं सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू और छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह योगी के नेतृत्व में मांगों के लिए किसानों ने तहसील का घेराव किया। मोंथा चक्रवात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और तहसील में भ्रष्टाचार दूर करने समेत चार मांगों का पत्र सौंपा।
विज्ञापन

छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह योगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और युवा आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तहसील की ओर बढ़े। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का घेराव किया। ज्ञापन में कहा कि मोंथा चक्रवात से किसानों की साल भर की कमाई खेतों में सड़ गई है। पीड़ित किसानों का सर्वे करने के लिए उपजिलाधिकारी ने आदेश दिया था। इसके बावजूद किसानों लेखपाल ने सर्वे नहीं किया। फसलों का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा राशि उनके खाते में भेजी जाए। तहसील में किसी भी प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाए। वरासत के नाम पर अवैध वसूली रोकी जाए। भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, शिवजी सिंह, अशोक सिंह, विशाल सिंह, रितेश पांडेय रहे। अध्यक्षता अमित यादव ने की।
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने कहा कि बचे हुए किसानों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए लेखपालों को निर्देशित किया जा चुका है। तहसील में अगर भ्रष्टाचार में अधिकारी और कर्मचारी संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें