फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया की बरसी पर आधी आबादी ने जलाई मशाल, महिला हिंसा के खिलाफ संघर्ष का संकल्प

Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
निर्भया की मां आशा देवी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भले ही बलिया की बेटी निर्भया के गुनहगारों को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई, उनको किए की सजा दी और घटना अतीत के पन्नों में दफन हो गई लेकिन जनपदवासी अपनी बेटी के साथ हुए अत्याचार को आज भी नहीं भुला पाए हैं। यही कारण है कि बुधवार को निर्भया कांड की बरसी पर गांव की बेटियों ने मशाल जलाकर महिला हिसा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली में बलिया की बेटी निर्भया के साथ दरिंदों ने ऐसा कुकृत्य किया था जिसने देश की आधी आबादी की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था। इसके बाद पूरा देश सड़क पर आ गया था।

खासकर बलिया के लोग तो इस दिन अपनी लाडली निर्भया के साथ हुई एक दर्दनाक घटना के बाद अतिआक्रोशित हो उठे थे। हत्यारों को फांसी दिए जाने के बाद ही गांव के लोगों को सुकून मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें