फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाढ़ के पानी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में शुक्रवार को सरयू नदी के छाड़न में आई बाढ़ के पानी में नहाते समय तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की तलाशकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


निपनिया गांव निवासी खुर्शीद अहमद का पुत्र जमशेद अहमद (16) अपने साथी अहमद और नियाज के साथ गांव के उत्तर दिशा स्थित कोल में बाढ़ के पानी में नहाने गया था। तीनों युवक पानी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जमशेद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
जमशेद को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास भैंस चरा रहे चरवाहे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और चरवाहों ने काफी प्रयास के बाद जमशेद को पानी से बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. उग्रसेन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें