फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कामेश्वर धाम पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
कामेश्वर धाम में पोखरे में डूबने से मृतक फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव निवासी प्रिंस खरवार।
विज्ञापन
चितबड़ागांव। कारो स्थित कामेश्वर धाम में पोखरे में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव निवासी प्रिंस खरवार (17) गांव के बड़े संख्या में श्रद्धालुओं के साथ रविवार की रात ही मंदिर परिसर पहुंच गए थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर परिसर स्थित पोखरे में स्नान करने और जल भरने पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने भगवान कामेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना और दर्शन किया। इसी बीच प्रिंस नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। पूजा करने के बाद गांव के लोग प्रिंस की खोजबीन करने लगे न मिलने पर पूजा-दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने गांव लौट गए, लेकिन प्रिंस के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन उनकी तलाश करते हुए कामेश्वर धाम पहुंचे।
काफी खोजबीन के बाद बाद पोखरे में प्रिंस के डूबने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से काफी प्रयास के बाद आठ घंटा बाद शव को खोज निकाला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि स्नान के दौरान प्रिंस पोखरे में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें