फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दोस्त से मिलने जा रहा था किशोर, ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 09 Jan 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।

सार

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रासिंग पर हुई। किशोर अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
शहर के राजपूत नेवरी निवासी संतोष प्रजापति का 16 वर्षीय पुत्र आशीष प्रजापति सोमवार की शाम अमृतपाली निवासी दोस्त आर्यन गुप्ता से मिलने गया था। अमृतपाली क्रासिंग पर बने अंडरपास के ऊपर ट्रेन की टक्कर से आशीष लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

क्या कहती है पुलिस
कोतवाल संजय सिंह ने बताया अमृतपाली रेलवे अंडरपास के पास एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें