फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी की मौत के 11 दिन बाद किशोरी ने लगाई फांसी, मामले को प्रेम-प्रपंच से जोड़कर पुलिस कर रही है जांच

Tue, 12 Jan 2021 10:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात सोलह वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह गांव में पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को प्रेम प्रपंच से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


बगल के गांव निवासी एक युवक ने एक जनवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिजनों ने भी किशोरी के साथ प्रेम संबंध की बात स्वीकार की थी। किशोरी की मां ने भी बताया कि युवक की मौत के बाद पुलिस उनके घर आकर पूछताछ की थी।

स्थानीय चौकीदार ने सोमवार देर रात में चौकी प्रभारी रतसर को बताया कि गड़बार क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने घर में लोहे की पाइप से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। चौकी प्रभारी राम अवध ने मामले की जानकारी गड़वार थानाध्यक्ष और सीओ सिटी को दी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील लांबा और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की तो किशोरी की मां ने बताया कि वह ससुर व तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। पति बस्ती जनपद में काम करते हैं। सोमवार की देर शाम बेटी खेत की तरफ जाने की बात कह कर घर से बाहर गई थी। देर तक वापस नहीं लौटी तो उसे तलाशने खेतों की ओर गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद घर लौट आई और बेटी का पता लगाने का प्रयास ही कर रही थी कि तभी ससुर अपने कमरे में सोने के लिए गए तो देखा कि उनके कमरे में वह फांसी के फंदे से लटकी है। उन्होंने शोर मचाया और तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सीओ सिटी ने बताया कि मृतका के दादा ने तहरीर दी है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें