फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कमरे में फंदा लगाकर किशोरी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली (केहरपुर) गांव में फंदा से झूलकर एक किशोरी ने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगौली गांव निवासी पंचरत्न प्रजापति की पुत्री निधि प्रजापति (16) अपनी मां सुशीला देवी के साथ घर पर रहती थी। पिता और भाई रोजी-रोटी के लिए बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय मां कहीं बाहर गई थीं। वापस लौटीं और बेटी को आवाज दीं, कोई जवाब नहीं मिला। वह बेटी के कमरे में गईं तो उसे फंदे पर लटकता देखा। देखते ही देखते आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस बाबत एसएचओ बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई हैं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें