फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी में सुलह का दबाव बनाने पर नदी में कूदी किशोरी, युवाओं ने कूदकर बचाई जान

Tue, 03 Sep 2024 07:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी ने छेड़खानी के मामले में सुलह बनाने के दबाव से परेशान होकर नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छेड़खानी के मामले में सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने से आहत किशोरी ने मंगलवार को आत्महत्या के लिए बैरिया में मगई नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बैरिया गांव के युवाओं ने नदी में तैर कर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूछताछ के बाद किशोरी को ग्रामीणों ने थाने भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लक्ष्मणपुर चट्टी से सामान खरीद कर अपने छोटी बहन के साथ गांव जा रही थी। चार युवाओं ने किशोरी को जबरदस्ती सागौन के बागीचे में लेकर चले गए थे। छेड़खानी की। लड़की ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों से आपबीती बताई। भाई अपनी बहन को लेकर थाने पहुंचा। कथित महाकाल ग्रुप के चार सदस्यों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की। इस बीच आरोपी पक्ष मामले में सुलह के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने लगे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। 

सोमवार को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी सचिन राम को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों को किशोरी पहचानती नहीं थी, इसलिए पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी है। आरोप है कि सोमवार की रात पिपरा कलां के एक व्यक्ति ने पीड़ित परिवार को फिर सुलह के लिए धमकी दी। इससे आहत किशोरी ने बैरिया में पुल से मगई नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय युवाओं ने उसे बचा लिया। पुलिस ने सीएचसी नरही पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह के बाद अब नरही में चर्चा में आया युवाओं का ग्रुप

नरहीं थाना प्रभारी सुनील चन्द्र तिवारी ने बताया कि किशोरी ने मगई नदी में छलांग लगाई थी। ग्रामीणों ने बचा लिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। महाकाल ग्रुप की छानबीन शुरू कर दी गई है। 
 
एक माह पहले बांसडीह कोतवाली के सामने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में राइडर गैंग का नाम आया था। जिसके सरगना समेत कई सदस्य गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने उस समय युवाओं के ऐसे किसी गैंग की सूचना देने पर इनाम की भी घोषणा की थी। समय के साथ इसकी जांच भी शांत हो गई। अब एक बार फिर नरही थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी में किसी महाकाल ग्रुप का नाम लिया जा रहा है।
 
क्या बोली पुलिस
युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक ग्रुप का नाम आया है। उससे जुड़े सभी लोगों की तलाश चल रही है। जल्द ही धमकी देने वाले व इससे जुड़े सभी लोग पर कार्रवाई होगी। 
अनिल कुमार झा, एएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें