फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा । बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दो युवकों ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी किशोरी का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का मेडिकल मुआयना व बयान कराया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी अपने नाना के घर पर पढ़ाई करने के लिए रहती है। दूर के एक रिश्तेदार युवक से उसकी बातचीत होती थी। युवक ने फोन कर किशोरी को गांव के पास ही एक बगीचे में सोमवार को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि उसने पहले किशोरी के साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। उसी दौरान युवक का एक दोस्त वहां पहुंच गया। किशोरी ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और जबरदस्ती दूसरे युवक ने दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में किशोरी रोते, बिलखते किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह जय शंकर मिश्र व प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी की। पीड़िता की पिता के तहरीर पर दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का मेडिकल मुआयना व बयान कराया।
एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर देकर रिश्ते के भांजे समेत दो पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


कॉलेज गई छात्रा लापता

पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कॉलेज जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर छात्रा सुबह जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। रात भर की तलाश और मोबाइल बंद होने से परिजन परेशान थे। इस बीच थाने छात्रा की मां ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार सुबह छात्रा के मोबाइल से परिजनों के पास व्हाट्सएप पर मैं सुरक्षित हूं का संदेश मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की लोकेशन व हालत का पता लगाने में टीम जुटी है।

छेड़खानी का विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी करने व उसका विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि 15 वर्षीय पुत्री को गांव का ही युवक परेशान करता है। 15 अगस्त को उसने उनकी पुत्री के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। 16 अगस्त को पंचायत हुई, जिसमें आरोपी ने आगे से ऐसी हरकत न करने का वादा किया। लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। छह सितबंर की रात आरोपी घर पहुंचा और पुत्री से शादी करने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें