रेवती। बैरिया क्षेत्र के दुर्जनपुर (पुरानी बस्ती) में बृहस्पतिवार की रात ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान गुटखा मांगने को लेकर विवाद हो गया। मनीष पाल ने चाकू से रंजीत शाह( 15) पर हमला कर घायल कर दिया।
परिजनों ने रंजीत को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्जनपुर पुरानी बस्ती निवासी जगदीश पाल के यहां लड़की की बरात आई हुई थी। रात में ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए रंजीत साह गया हुआ था। वहां मनीष पाल ने रंजीत से गांव की दुकान से गुटखा खरीद कर लाने के लिए कहा। रंजीत ने दुकान बंद होने की बात कह कर गुटखा लाने से मना कर दिया।
मनीष ने रंजीत पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रंजीत अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। रंजीत की बहन निशा ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। एसओ अनुपम जायसवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद