कस्बा के जहीरगंज वार्ड नंबर 13 निवासी एक किशोर रविवार की शाम तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के उपनिरिक्षक बाके बहादुर वर्दी खोलकर शव की तलाश में जुट गए। लोगों के सहयोग से शव को खोजकर बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड़ नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी अल्तमस पुत्र शोएब अहमद (15) दोस्तों के साथ पशुहारी मार्ग स्थित स्कूल के पीछे तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। दोस्तों के चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट कर शव की तलाश में लग गए, सूचना पर सीयर चौकी इंचार्ज बाके बहादुर सिंह दबलब के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने वर्दी उतार तालाब में छलांग लगा दी, यह देख और लोग तलाब में शव को ढूंढने लगे। कुछ देर बाद उप निरीक्षक बाके बहादुर शव को ढूंढ लिया, लोगों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।