फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन हत्याकांड के खुलासा को टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चित्तू पांडेय चौराहा रेलवे क्रासिग पर फरवरी 2018 में चर्चित गेट मैन हत्याकांड के खुलासे की आस जग गई है। सीओ जीआरपी रचना मिश्रा ने घटना के पर्दाफाश को कई इंस्पेक्टरों की टीम गठित की है। इसमें मार्कंडेय यादव प्रभारी जीआरपी बलिया, अनिल यादव प्रभारी देवरिया, अखिलेश मिश्रा चौकी प्रभारी मनकापुर, शिवचंद यादव एसआई व सिपाही इंदू प्रकाश सर्विलांस सेल गोरखपुर को शामिल किया है। टीम पिछले कुछ दिनों से हत्याकांड से जुटे पुराने रिकार्ड खंगाल रही है। रविवार को निरीक्षक श्री यादव ने बताया कि घटना के पर्दाफाश को लेकर जांच चल रही है। कहा कि अगर किसी व्यक्ति को उस घटना से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी देनी है तो वह जीआरपी के सीयूजी नंबर 9454404443 या क्षेत्राधिकारी गोरखपुर 9454401693 पर दे सकता है। उस व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि छह फरवरी की शैलेश तिवारी गेटमैन को अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे की राड से हमला कर अधमरा कर दिया था। वाराणसी इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्टेशन मास्टर राजू राय की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें