फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी, सीएम डैशबोर्ड पर पहुंचेगी छात्रों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति सीधे मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज होगी। इससे किस विद्यालय में कितने छात्र उपस्थित रहे इसका आसानी से पता चलेगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर तैयार 12 पंजिकाओं में से शिक्षक उपस्थिति को छोड़कर शेष ग्यारह पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन कर दिया है। इनमें छात्र उपस्थिति पंजिका और मध्याह्न भोजन पंजिका को भी शामिल किया गया है। शिक्षक अपने मोबाइल या टैबलेट से बच्चों की उपस्थिति और एमडीएम से जुड़े डेटा दर्ज करेंगे, जो सीधे सीएम डैशबोर्ड से लिंक रहेगा।
मनीष कुमार सिंह, बीएसए बलिया ने बताया कि नई व्यवस्था से न केवल छात्रों की उपस्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा, बल्कि शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही पर भी अंकुश लगेगा। डिजिटल प्रणाली से एमडीएम व्यय की भी सटीक निगरानी होगी। इससे परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें