फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

Thu, 11 Feb 2016 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा ही नहीं शिक्षक भी संक्रमण काल से गुजर रहा है। चयन बोर्ड में  शैक्षणिक योग्यता विहीन लोगों की नियुक्ति वर्तमान सरकार की थी। भ्रष्ट व्यवस्था में अनुदानित विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। ये बातें जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह इंटर कॉलेज उत्तर प्रदेश  माध्यमिक शिक्षक संघ के 54वें जनपदीय अधिवेशन के उद्घाटन भाषण में प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कही।
विज्ञापन



सिंह ने कहा कि साधन विहीन स्थिति  में भी अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानीय हैं। संघर्ष एवं संगठन के प्रति शिक्षकों की उदासीनता आत्मघाती है। पूर्व मंत्री बच्चा पाठक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और शिक्षा राष्ट्र की रीढ़ है, लेकिन सरकार शिक्षा की उपेक्षा कर रही है। प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक सादगी, संघर्ष एवं कर्तव्य परायणता की मूर्ति है, लेकिन उसकी गरिमा कम हो रही है।


गुलाब देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सम्मेलन को प्रादेशिक उपाध्यक्ष राजपति सिंह, हरिहर  यादव, प्रादेशिक मंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, बालचंद्र राम, विजेंद्र  प्रताप सिंह, वीरेंद्र मिश्र, महावीर प्रसाद गुप्त, केदार नाथ सिंह, उमाशंकर सिंह, मुजतबा हुसैन, चंद्रशेखर उपाध्याय, गोवर्धन पांडेय, देव कुमार सिंह, लल्लन सिंह, रामचंद्र सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह और संचालन जिला मंत्री डा. अशोक कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें