फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की रखवाली कराने का शिक्षकों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर/बांसडीहरोड। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के अध्यापकों की बैठक बालखंडी बाबा के प्रांगण में गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष समरजीत बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षामित्र हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर रोस्टर वाइज आठ-आठ घंटे की ड्यूटी निर्धारित करते हुए प्रश्नपत्र एवं परीक्षा केंद्रों की चौकीदारी करेंगे। इसका शिक्षकों ने खुलकर विरोध किया। कहा कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अपमान है। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शिक्षकों की ड्यूटी राष्ट्रीय कार्यों के अलावा कहीं नहीं लगाई जाएगी क्योंकि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के इस आदेश का खुलकर भर्त्सना की। इस मौके पर रामाशंकर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, विजय शंकर वर्मा, संतराम सिंह, अनिल सिंह, अजय उपाध्याय, लखीचंद, राम ब्रज, विलास पटेल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें