फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

Wed, 30 Nov 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : Logo
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश चेतनरायण गुट के निर्देश पर जिला इकाई बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदेशीय एवं जनपदीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने शासन के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। साथ ही डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। 
विज्ञापन



धरना सभा को संबोधित करते हुए केेपी सिंह ने शासन से तत्काल सातवें वेतन के निर्धारण और वित्तविहीन शिक्षकों का अविलंब मानदेय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक भी शिक्षकों की समस्याओं के प्रति बहुत रुचि नहीं दिखाते। डीआईओएस अक्सर कहते हैं कि कि जल्द ही शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है।

जिससे शिक्षकों को अपनी समस्याओेेें को लेकर डीआईओएस कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। उन्होंने डीआईओएस से भरौली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुप्तेश्वर राय और नरहेजी इंटर कालेज के कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन को अविलंब निपटाने के साथ ही अन्य समस्याओं को हल करने की मांग की।
विज्ञापन


चेताया कि यदि समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं किया जाता है, तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वक्ताओं ने संगठन की एकता पर भी बल दिया। धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमांशकर सिंह और संचालन महामंत्री अश्वनी तिवारी ने किया। इस मौके पर शंभूनाथ सिंह, पीएन राय, सुरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, राधेश्याम यादव, गुप्तेश्वर राय, नागेंद्र सिंह, अनिल पांडेय, अनिल सिंह, नागेंद्र पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें