फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन को लेकर शिक्षकों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पांच मई से होने वाले उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के पदाधिकारियों की रविवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। जिसमें सरकार द्वारा प्रस्तावित मूल्यांकन कार्य को लेकर आपत्ति जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह निर्णय शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ मजाक है। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश सिंह, अरूण सिंह, केपी सिंह, अश्वनी तिवारी, रमाशंकर सिंह, आनंद मोहन सिंह, आत्मानंद सिंह, बीएन राय आदि रहे।
विज्ञापन

रसड़ा। कोरोना महामारी के चलते केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाने के बावजूद यूपी सरकार शिक्षकों व परीक्षकों की जान जोखिम में डालकर पांच मई से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराना चाह रही है। वित्तविहीन शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। उक्तें बातें संघ के प्रदेश महासचिव डा. कृष्णमोहन यादव ने कहीं। कहा कि जब पूरे देश प्रदेश में किसी भी बोर्ड के केंद्रीय मूल्यांकन का कार्य लॉकडाउन के चलते स्थगित है तो फिर प्रदेश में मूल्यांकन करा कर सरकार को लॉकडाउन का उलंघन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें