उप्र प्रादेशीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा एवं
प्रदेश महासचिव जब्बर सिंह के निर्देश पर जिले के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट
परिसर में बुधवार को दो अलग-अलग गुट के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
किया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास
निकाली।
कहा कि शिक्षक हितों की अनदेखी प्रदेश सरकार कर रही है। जिसे हम
किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर दोनों धरनास्थलों पर
पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट बच्चा लाल मौर्य तथा बीएसए डा. राकेश सिंह ने दोनों
गुटों का ज्ञापन लिया। कहा कि शिक्षकों की मांग प्रदेश सरकार तक हर हाल
में पहुंचाई जाएगी।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने धरना सभा को संबोधित
करते हुए कहा कि हम बीस सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज कलेक्ट्रेट पर
धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार
है। अगर हम शिक्षकों की मांगे प्रदेश सरकार समय रहते मान ली होती तो शायद
हम लोगों को इतनी भीड़ नहीं जुटानी पड़ती। कहा कि शिक्षकों की पुरानी
पेंशन नीति को बहाल किया जाना जरुरी है।
परिषदीय विद्यालय में
सफाईकर्मचारी और चौकीदार की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर राज्य कर्मचारी
संयुक्त परिषद की अध्यक्ष सत्या सिंह, महामंत्री ब्रिजेश सिंह, राकेश
सिंह, डा. राजेश पांडेय, अजय मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर नाथ तिवारी,
कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।