फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी बेरूआरबारी पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बेरुआरबारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध खण्ड शिक्षाधिकारी शुभाष गुप्ता को पत्रक देते प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेरुआरबारी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के तानाशाही रवैए के खिलाफ बेरुआरबारी प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीआरसी बेरुआरबारी पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और उनके द्वारा किए गए शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपकर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि जिन विद्यालयों में पूर्व में सूचना देकर अवकाश पर रहने वाले अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वह बिलकुल गलत है। इसके अलावा मध्याह्न भोजन पंजिका में अंकित उपस्थिति के सापेक्ष विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति के बावजूद संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई करना उनके मानसिक दिवालियापन का द्योतक हैं।
शिक्षकों ने कहा कि बीएसए द्वारा शिक्षकों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिस फर्म को स्वेटर क्रय का आदेश दिया गया है, उसी फर्म द्वारा स्वेटर विद्यालयों पर पहुंचाया जाय तथा बच्चों के माप के अनुसार वितरित कराया जाय। शिक्षकों ने एक स्वर से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिह के साथ बीएसए द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए आखिरी निर्णय तक संघर्ष का एलान किया । इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, संजय दुबे, तेजप्रताप सिंह, सत्य कुमार सिंह, सत्य कुमार दुबे, उमेश सिंह, वृजमोहन अनारी जी, चंद्रकांत पाठक, दुष्यन्त सिंह, राजेश पांडेय, वशिष्ठ उपाध्याय, अजय सिंह, राशविहारी, शैलेंद्र यादव, व्यासमुनि यादव, विनय पांडेय, अरविंद उपध्याय, किरण भारती, प्रीति गुप्ता, बृजबाला त्रिपाठी, सुजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें