एसएन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में शामिल बच्चें।
- फोटो : BALLIA
बलिया। रामपुर उदयभान में स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न समस्याओं का सांख्यिकी विश्लेषण अभिभावकों के मौजूदगी में संपन्न हुआ । इसमें विभिन्न
प्रोजेक्ट जैसे कि सड़क, मेडिकल, किसानों की शैक्षिक आदि समस्याओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से संकेत कराया गया। यह सारे प्रोजेक्ट स्कूल के प्रवक्ताओं के अंतर्गत तैयार किए गए और भारत को नई दिशा दिखाने की कोशिश की। इस मौके पर स्कूल के निदेशक इंजीनियर आर्यन, रीता गुप्ता, नवचन्द्र तिवारी, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अंकिता सिन्हा आदि रहे।