फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सोता रह गया छात्र: नींद खुलने पर खुद को ताले में पाया बंद, परिजनों ने लॉक तोड़ निकला बाहर, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Fri, 08 Jul 2022 09:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुखपुरा (बलिया)

सार

सुखपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर एक गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे बंद हुआ। प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ ताला बंद करके घर चले गए, लेकिन, एक छात्र कक्ष में ही रह गया। काफी देर तक छात्र के घर न पहुंचने पर घरवालों को उसकी चिंता हुई। ढूंढते हुए परिजन जब विद्यालय पहुंचे तो छात्र स्कूल में सोते हुए मिला।
विज्ञापन
विद्यालय की कक्षा का ताला तोड़ता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बेरुआरबारी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक में गुरुवार को एक बालक ढाई घंटे तक बंद रहा। खोजबीन करते हुए पहुंचे परिजनों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सुखपुरा स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर एक गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे बंद हुआ। प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ ताला बंद करके घर चले गए, लेकिन, एक छात्र कक्ष में ही रह गया। उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और खोज करने लगे। अगल-बगल चारों ओर ढूंढने पर जब वह नहीं मिला तो वे विद्यालय पहुंचे। खिड़की से देखा तो छात्र स्कूल के बेंच पर सो रहा था। परिजनों के चिल्लाने पर वह जागा। इसके बाद घर वालों ने बाउंड्रीवाल फांद कर कक्ष का ताला तोड़ा और लगभग तीन बजे छात्र को बाहर निकाला।

विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी ने बताया कि कक्षाओं की जांच करके ही ताला बंद किया जाता है। बालक डेस्क के नीचे बस्ता रखने की जगह पर सोया था। इस कारण उस पर नजर नहीं पड़ी। शुक्रवार को बेरुआरबारी खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में बीएसए मनिराम सिंह ने प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को निलंबित कर दिया। निलंबित प्रधानाध्यापिका को कंपोजिट विद्यालय बेरूआरबारी से संबद्ध किया गया है। सहायक अध्यापक अफरोज आरा, प्रियंका यादव, शांति गौड़, मीरा देवी, वंदना सिंह, सुरेंद्र नाथ के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें