फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरी शिक्षिका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा के डोमनपुरा मुहल्ला में एक वृद्ध शिक्षिका कपड़ा फैलाने के दौरान असंतुलित होकर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा के डोमनपुरा निवासी शिक्षिका सोफिया बेगम (55) पत्नी शमीम अहमद डोमनपुरा स्थित दारुल उलूम सरकारे आसी विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात थी। शुक्रवार सुबह वह कपड़ा फैलाने छत पर गई हुई थी। इस दौरान वह छत से असंतुलित होकर बगल के पड़ोसी के हाते में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें