फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोरी के अपहरण का आरोपी शिक्षक बस्ती से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र से किशोरी को भगाने के आरोपी दूसरे समुदाय के शिक्षक को पुलिस ने बस्ती के एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। लड़की भी मिल गई है। गिरफ्तारी से पहले एक मंदिर में दोनों की शादी की वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

21 मई की सुबह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। स्वजनों ने काफी खोजबीन की। पता चला कि उसकी कोचिंग का शिक्षक ही उसे भगा ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और किशोरी की खोज शुरू की, लेकिन पता नहीं चल रहा था। इसी बीच दो समुदाय का मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव भी बढ़ता जा रहा था। मंगलवार किशोरी पक्ष के लोगों ने बांसडीह कोतवाली का घेराव किया। पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।
इसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई। पुलिस को आरोपी शिक्षक के मोबाइल नंबर की बस्ती में लोकेशन मिली। पुलिस टीम बस्ती रवाना हो गई। आरोपी वहां से भी किशोरी संग भागने की फिराक में था। उसे बस स्टैंड के पास से एक होटल के समीप से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। किशोरी भी मिल गई। पुलिस दोनों को लेकर बलिया आई और मुकदमे में पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में रखकर उसके मेडिकल आदि की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बांसडीह में एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया था। इसमें दूसरे समुदाय के शिक्षक मोहम्मद अलाउद्दीन निवासी केवरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच दिनों से छात्रा को लेकर लापता था। मामले के लेकर विभिन्न संगठनों ने रोष भी जताया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा भी मिल गई है। - ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें