फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारण से चाय की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
बलिया- बांसडीह मार्ग के मझौली प्राथमिक विद्यालय के समीप चाय की दुकान में लगी आग को बुझाता अग्निशम - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मझौली गांव के समीप शनिवार सुबह चाय की एक दुकान में अबूझ हाल में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलिंडर भी जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मझौली गांव निवासी हीरा प्रसाद को बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित थाना परिसर के समीप चाय समोसे की दुकान थी। शनिवार सुबह अचानक चाय दुकान की झोपड़ी से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच दुकान में रखे गैस सिलिंडर में भी आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही लोग इधर उधर भागने लगे। जिसके बाद सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया और करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार हीरा प्रसाद ने बताया कि दुकान में अचानक आग लग गई। बताया कि अगलगी में गैस सिलेंडर, एक गुमटी के अलावा हजारों रुपये मूल्य के सामान जल गए। बताया कि अगलगी के समय लॉकडाउन के कारण वह घर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें