एक दिन पहले टीडी कॉलेज में हुए विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने महाविद्यालय को अनिश्चिकाल के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही प्रवेश कार्य रोक दिया गया है और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।
प्रवेश कार्य के दौरान शुक्रवार को कुछ छात्रनेताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप है एक महिला छात्रनेता ने एक अभ्यर्थी के नामांकन के लिए अध्यापकोें पर दबाव बनाया। इसी बीच नामांकन कक्ष में प्राचार्य भी पहुंच गए। आरोप है कि महिला छात्रनेता ने प्राचार्य के साथ दुर्व्यहार किया और इसके बाद छात्रनेताओं के साथ धरने पर बैठ गई। हो-हंगामा की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस तथा पीएसी के जवान पहुंचे और महिला छात्रनेता समेत 10 छात्रनेताओं को हिरासत में ले लिया।
उधर, इस मामले के विरोध में महाविद्यालय प्रशासन ने देर शाम टीडी कालेज को अनिश्चिकालीन बंद रखने का निर्णय लिया। टीडी कालेज के प्र्राचार्य केके मिश्रा ने बताया कि कालेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है और प्रवेश कार्य को रोक दिया गया है। बताया कि इस दौरान होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं।