समाजवादी प्रबुद्ध सभा के तत्वाधान में प्रबुद्ध समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को श्रीरामपुर गंगाघाट पर हाथ में गंगाजल हाथ में लेकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी ने विप्र समाज का स्वागत किया और यजमान की भूमिका निभाई।
पूर्वमंत्री सनातन पांडेय ने कहा कि जिले से होकर गुजरने वाले एनएच 31 की हालत पर सत्ता में बैठे लोगों को शर्म नहीं आ रही है। पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि बलिया के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि 2022 में समाजवादियों की सरकार बनाने में सहयोग करे। इस पर सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’, मृत्युंजय तिवारी बबलू, एसएस तिवारी, शशिकान्त चतुर्वेदी, संजय मिश्रा, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, झब्बू मिश्र,अवधेश त्रिपाठी, झब्बू मिश्र, रामेश्वर पाण्डेय, शशांक शेखर तिवारी, अनुराग मिश्र, आजाद पाण्डेय भोला, रवि मिश्र, चंदन ओझा, प्रियांशु तिवारी, हरिशंकर तिवारी, मंटु दुबे, चिराग उपाध्याय आदि रहे। संचालन लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया। अंत में जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।