फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों पर कार्रवाई जरूर करें

Sat, 20 Jan 2018 12:02 AM IST
ballia
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनता की शिकायतों के निस्तारण पर जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कई अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लंबित मामलों का तीन दिनों में निस्तारित करने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने कहा कि इस महीने जिन विभागों की प्रगति खराब होगी, उन अधिकारियों पर कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पोर्टल की शिकायतों को भी गम्भीरता से लें। इस पोर्टल को तो कई अधिकारी प्रतिदिन खोल कर देख भी नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री संदर्भ की 39 शिकायतें व सम्पूर्ण समाधान दिवस की 20 शिकायतें डिफाल्टर हो चुकी हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय आदि थे।
विज्ञापन


उधर, गणतंत्र दिवस को पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। डीएम ने बताया कि सुबह सात बजे पूरे जनपद में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके लिए डीआईओएस, बीएसए, गांधी आश्रम के कर्मचारी, ईओ नगरपालिका, एआरटीओ, व्यापार कर अधिकारी को निर्देश दिए। सुबह साढ़े आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर वरिष्ठ अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद संविधान में लिखे स्मरण व राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन मैदान में परेड की सलामी जिलाधिकारी लेंगे। इस अवसर पर सेनानियों व सैन्य विधवाओं व अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाए। 10 बजे झण्डा रोहण व प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें