फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे तार की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत

Wed, 23 Nov 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
electricity - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चौबेछपरा में रेवती-पचरूखिया मार्ग पर 11 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से की एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार की सुबह की है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजे और संबंधितों पर कार्रवाई के लिए सपा नेता नरेन्द्र सिंह व पूर्व प्रधान के नेतृत्व में शव को घटनास्थल पर रख रेवती-पचरूखिया मार्ग पर जाम लगा दिया। साढ़े तीन घंटे के बाद नायब तहसीलदार बैरिया शशिकान्त मणि के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन



चौबे छपरा की मीना देवी व मोती लाल वर्मा गांव के सामने स्थित रेवती- पचरूखिया मार्ग पर टहलने निकले थे। कुछ दूर चलने के बाद मीना (50) पति से आगे निकल गई। इसी दौरान सड़क पर टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार पर मीना का पैर पड़ गया। तार में  दौड़ रहे करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मीना की मौत हो गई। घटना की सूचना सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश यादव मय हमराही मौके पर पहुंचे तथा जाम लगाए  ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार सूचना देने के बाद भी घटना का कारण बना जर्जर तार विभाग द्वारा नहीं बदला गया। ऐसे में जिम्मेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन


घटना के करीब साढे़ तीन घंटे बाद पहुंचे नायब तहसीलदार शशिकान्त मणि ने ग्रामीणों की मांग के अनुरूप जर्जर तार बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। और बताया कि बिजली विभाग द्वारा मृतका के परिजनों को दो लाख, राष्ट्रीय पारिवारिक बीमा योजना के अन्तर्गत 30 हजार तथा आम आदमी बीमा योजना के अंतर्गत 75 हजार दिए जाने का प्रावधान है।

ग्रामीणों ने विगत महीने हुए नेहा हत्याकांड के आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग किया। मृतका के तीन पुत्र अमित, सुमित व पंकज तथा तीन पुत्रियां लक्ष्मी, सविता व रविता हैं। जिसमें लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें