फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्राहक बुलाने को लेकर भिड़े मिठाई दुकानदार, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के भृगु मंदिर परिसर के अंदर ग्राहक बुलाने को लेकर दो मिठाई दुकानदार आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से छह लोग डंडा, पटरा, राड लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। परिसर में 20 मिनट तक गहमागहमी बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में दोनों पक्षों से छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मिठाई दुकानदार शंकर गुप्ता ने आरोप लगाया कि आए दिन सामने का दुकानदार उसके यहां आने वाले ग्राहकों को भड़का देता है।
कई बार मना करने के बावजूद रवैये में सुधार नहीं कर रहा है। सुबह के समय एक ग्राहक मिठाई खरीदने आया था।
सामने वाले ने खराब मिठाई का आरोप लगाकर अपनी दुकान पर बुला लिया। इसका विरोध करने पर चार-पांच लोग हमला बोलकर कर दिए। इसमें उसके दो भाई घायल हो गए। इस बाबत प्रभारी कोतवाली प्रिजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें