फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कबड्डी में सवरूपुर और रस्साकशी में बहादुरपुर का दबदबा

विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के पियरिया गांव में चल रहे जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के दौरान आयोजित कबड
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर दो की प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन रविवार को चंद्रशेखर स्टेडियम पियरियां में कबड्डी, रस्साकशी और क्रिकेट के मुकाबले हुए। कबड्डी में सवरूपुर और रस्साकशी में बहादुरपुर ने दबदबा साबित किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में सवरूपुर ने रामलाल इंटर कॉलेज पियरियां को 29-17 से हराकर खिताब जीता। वहीं, सीनियर बालिका कबड्डी के फाइनल में रामलाल इंटर कॉलेज पियरियां ने आरएल पब्लिक स्कूल पियरियां को 28-18 से पराजित किया। रस्साकशी के पुरुष वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। इसमें बहादुरपुर ने कोपवा को 2-1 से शिकस्त दी। जगदीशपुर और सवरूपुर न्याय पंचायत की क्लस्टर दो प्रतियोगिता में कबड्डी की 26 और क्रिकेट की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं, रस्साकशी में दस टीमों ने दमखम दिखाया। सोमवार को चंद्रशेखर स्टेडियम पियरियां में सीनियर एवं जूनियर क्रिकेट के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इससे पहले पूर्व मंत्री एवं खेल महोत्सव के आयोजक उपेंद्र तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, मोहम्मद शमशाद, रोहित राजभर, शिवदयाल यादव, सचिन उपाध्याय, अजय यादव, दीपक कुमार सिंह, सरदार वर्मा, सीमा देवी, नूरजहां और पंकज कुमार यादव सहित अन्य ने निभाई।अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया, जबकि संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश तिवारी, हरेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, मन्नू तिवारी, आर्केश दुबे, उमेश सिंह, सर्वानंद तिवारी, टुनटुन उपाध्याय, नितेश राय, राहुल राय, राकेश चौबे, मनीष पांडे, चंदन राय, महेश वर्मा, प्रकाश शर्मा, शंभूनाथ वर्मा, एसपी सिंह, देवदत्त सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमनाथ सिंह, संजय कुशवाहा, अमित वर्मा और धनंजय गिरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें