फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का निलंबन हो वापस

Thu, 14 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्वांचल उद्योग व्यापार  मंडल के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र चौरसिया के अध्यक्षता में नगर के रामलीला  मैदान में आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से  निलंबित किए जाने की घोर निंदा की। मांग किया कि पार्टी के वरिष्ठ  कार्यकर्ताओं का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन



इस मौके पर पूर्व  जिलामंत्री सुधाकर मिश्र ने कहा कि पूर्व में कराए गए जिला और मंडल के   चुनाव को पुन: कराया जाए। कहा कि यदि हमारी बाते नहीं सुनी गई तो मेरे जैसे  सैकड़ों जनसंघ काल केे  कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर धरना देने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष डा. अरूण श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि हम जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं का पार्टी उपेक्षा  कर रही है।


 इस मौके पर वक्ताओं ने कहा  कि पार्टी में चाटुकार नेताओं की संख्या बढ़ गई है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व नगर महामंत्री मंगल पांडेय बागी, तारकेश्वर वर्मा, डा. शंभू नाथ  प्रसाद, दिनेश गुप्ता, विनायक पांडेय, सुमित्रा देवी, संध्या आदि मौजुद रहे। अध्यक्षता एडवोकेट प्रदीप वर्मा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें