फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सुशील अव्वल

Wed, 10 Dec 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिला स्तरीय विजयी प्रतिभागियों को बुधवार को जिलाधिकारी यशवंत राव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सुशील कुमार अव्वल रहे। डीएम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाती है।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के ब्लाक स्तरीय आयोजन के बाद बुधवार को जिला स्तरीय परीक्षा जिला पंचायत के नरेंद्र देव सभागार में आयोजित की गई।

इसमें प्राथमिक स्तर पर शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय सवन के छात्र सुशील कुमार गौतम प्रथम रहे।

शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय खैरा के आशुतोष कुमार गिरी, नगरा भोजपुर की अमृता, प्रशांत मौर्य सीयर प्राथमिक विद्यालय भेलकुंड के प्रशांत मौर्य द्वितीय स्थान पर रहे।

इसी प्रकार तीसरे स्थान पर चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय सिकरिया कला के मोहम्मद कैफ, शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर के प्रवीण मिश्र रहे।
विज्ञापन


जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हनुमानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरवां के सूरज सिंह रहे।

दूसरे स्थान पर बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवडीह के उपेंद्र साहनी रहे।

तीसरे स्थान पर मुरली छपरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के नीरज कुमार रहे। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर बीएसए राकेश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। संचालन वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह ने किया।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव, वेद प्रकाश पांडेय, अजीत पाठक, अजय किशोर सिंह, डा. हरेराम, डा. कंचन सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें