फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजन बाबा पोखरे का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
बैरिया स्थित सुरजान बाबा के पोखरा के सुंदरीकरण के लिए निरीक्षण करते एसडीएम बैरिया। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। नगर पंचायत अंतर्गत सुरजन बाबा के पोखरे का सुंदरीकरण कार्य होगा। जबकि बीबी टोला स्थित करीब 400 मीटर लंबे नाले और नाले के डिवाइडर का निर्माण कार्य होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने शनिवार को प्रस्तावित सुंदरीकरण कार्य के लिए सुरजन बाबा के पोखरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैरिया-रानीगंज बाजार मार्ग के पूरब तरफ तो नाले का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने के कगार पर है, लेकिन बीबी टोला में पश्चिम तरफ बसे लोगों के जलनिकासी के लिए प्रस्तावित नाले व डिवाइडर निर्माण कार्य के लिए भी एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा ने एसडीएम से कहा पूरब तरफ जो नाले का निर्माण हुआ है, अगर इस पर ट्रक भी दौड़ेगा तो टूटने वाला नही है, उसी तरह पश्चिम तरफ भी करीब 400 मीटर नाला निर्माण के साथ ही डिवाइडर का निर्माण कार्य होगा। वही इस बाबत अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने कहा कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें