फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरहा महोत्सव की तैयारी पर चर्चा

Sun, 29 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित श्याम स्टूडियो पर राजा सुरथ सुरहा विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को एक बैठक हुई। इसमें 11 अप्रैल को होने वाले सुरहा महोत्सव को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


तय हुआ कि महोत्सव में मंच के माध्यम से सुरहा के विकास के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक प्रहलाद तिवारी ने कहा कि इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सुरहा के विकास पर भी बल दिया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरूआत 11 अप्रैल को शाम चार बजे से शुरू होगा। जिसमें सबसे पहले नवोदित कलाकारों का कार्यक्रम होगा। उसके बाद यूपी व बिहार टाप कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम सुरहा के विकास के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए लोगों को सुरहा के इतिहास से लेकर अन्य जानकारियों से पूर्ण बुकलेट दिया जाएगा। साथ ही बुद्धिजीवियों, खिलाड़ी सहित अन्य लोगों को महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

वहीं छिपी प्रतिभा को मंच के माध्यम से उन्हें मंजिल तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर गायक श्रीपाल प्रभात,  अंकित पांडेय, रोशन सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील कुमार मुन्ना, विनोद सिंह, अजाद शर्मा, अखिलेश सिंह, आलोक कुवंर सिंह, राजेश गुप्ता, छोटे यादव  तथा चंदन सिंह        सहित कई गणमान्य लोग        उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें