एनसीसी ग्रुप मुख्यालय वाराणसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर बीएस ठक्कर के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बी सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई।
इसमें दोनों एनसीसी बटालियन के 482 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ ही सैन्य अधिकारी एवं कर्मचारी लगे रहे।
पुलिस परेड ग्राउंड में एनसीसी के बी सर्टिफिकेट की आयोजित परीक्षा में जिले के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों के करीब 482 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कर्नल आरके चंद्रा तथा ले. कर्नल राजवीर शर्मा के 93 तथा 90 एनसीसी बटालियन के कालेजों के एनसीसी कैडेट ने सुबह 10 बजे से आयोजित परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा के दौरान दोनों बटालियन के कर्मचारी एवं सैन्य अधिकारी एवं जवान निगरानी में जुटे रहे। कर्नल आरके चंद्रा ने बताया कि एनसीसी के तहत बी सर्टिफिकेट पाने वाले छात्रों के लिए हर क्षेत्र में इसका लाभ मिलता है।
लिखित परीक्षा के दौरान एनसीसी अफसर मेजर अरविंद नेत्र पांडेय, मेजर आशुतोष राय, मेजर सत्येंद्र दूबे, मेजर धनंजय सिंह, लेफ्टिनेंट महेंद्र प्रताप सिंह, एसके पांडेय,कैप्टन एसके पांडेय, अजय प्रताप सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सूबेदार मेजर विजय बहादुर थापा, प्रधान सहायक जावेद अहमद, वरिष्ठ सहायक विकास कुमार, संजय कुमार गुप्त आदि रहे।