चितबड़ागांव। मानपुर में स्थित विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत 44 संविदा विद्युत कर्मचारियों ने चार माह से बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया। कर्मियों ने चितबड़ागांव, नरही व कारो फीडर की सप्लाई बंद कर दिया। हालांकि आश्वासन के बाद साढ़े छह घंटे बाद शाम को आपूर्ति शुरु हुई।
संविदा कर्मचारियों ने कहा कि बकाया चार माह का बकाया मानदेय भुगतान होने या उच्चाधिकारी से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसकी जानकारी होते ही जेई विपिन सिंह उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद ओरियन सिक्योरिटी कम्पनी के एरिया मैनेजर शैलेश सिंह आदि ने पहुंच कर आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई।