रेवती के सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में मन:स्थली की छात्राओं ने कांस्य पर किया कब्जा।
- फोटो : BALLIA
रेवती । मनस्थली एजूकेशन सेंटर की छात्राओं ने सीबीएसई की ओर से आयोजित कलस्टर खो-खो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से सनबीम स्कूल गाजीपुर में आयोजित की गई थी। इसके खो-खो प्रतियोगिता में मनस्थली की खो-खो गर्ल्स टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के टीम मैनेजर राजीव पाल एवं कोच शिल्पी वर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टीम लौटने के बाद मंगलवार को विद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से विजयी प्रतिभागियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा वरिष्ठ अध्यापकों ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।