फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 24 घंटे से ज्यादा समय से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सिसोटार गांव में 24 घंटे से बिजली गुल रहने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिकंदरपुर सब स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि निगम की उदासीनता के चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से ही गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे पानी, रोशनी और अन्य जरूरी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि गांव के पश्चिम टोला में बृजेश राय के खेत में लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 10 दिन पहले जल गया था। विभाग ने 250 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर स्वीकृत किया है, लेकिन खेत मालिक की ओर से फाउंडेशन तैयार न करवाने के कारण नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि एक ट्रांसफाॅर्मर के जलने पर पूरे गांव की बिजली क्यों काटी गई। राजू राय, भारतेंदु कुमार, लल्लन चौधरी सहित कई उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके निजी ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, इसके बावजूद उनकी आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। गांव में एक और 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर भी लगा है, जो चालू अवस्था में है, लेकिन उसकी आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। हंगामे के समय निरंजन राय, राकेश राय, जितेश राय, अमित, नीरज, अंशुमान, दीपक सैनी, अमरजीत, कृष्ण मोहन, आशीष कुमार, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
एसडीओ अजय सरोज ने बताया कि एक ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। अत्यधिक लोड होने के कारण दूसरा ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज खोला गया था। ग्रामीणों की मांग पर उसे जोड़कर चालू कर दिया गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जले हुए 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की जगह पर 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगेगा। इसके लिए फाउंडेशन एक दो दिन के अंदर बन जाएगा। इसके बाद दूसरा ट्रांसफाॅर्मर भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें