फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धूप खिलने से बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन भर बादलों के आवाजाही से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। दिन भर बादलों के बीच सूर्यदेव धूप व छांव का खेल खेलते रहे। इससे मौसम को मिजाज बिगड़ने का अनुमान है। शाम होते ही आसमान में बादलों का जमघट हो गया। सुबह आसमान में बादल मंडराने लगे। सूर्योदय के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। बादल छंट गए लेकिन दोपहर बाद दोबारा आसमान में बादल दिखने लगे।
विज्ञापन

हवाओं का रुख भी स्पष्ट नहीं था, जिसके कारण बादलों के आने का क्रम तेज था। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम 23 व न्यूनतम 9.50 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.50 डिग्री बढ़ा रहा। मौसम के रुख को देखते हुए किसान अभी अपनी फसलों को पानी देने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होने पर गेहूं की सिंचाई कुछ दिनों के टल जाएगा। गांधी महाविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि मौसम में तीन दिनों से बदलाव हो रहा है। पछुआ हवा से तापमान में वृद्धि हो गई थी लेकिन आसमान में बादलों के आवाजाही से 24 घंटे के अंदर बारिश का अनुमान है। बारिश होने के बाद कोहरा का दौर फिर शुरू हो जाएगा। वहीं, ठंड में भी इजाफा होगा। बारिश गेहूं की फसल के अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें